4 करोड़ का गांजा पुलिस ने पकड़ा, उड़ीसा से हरियाणा लकड़ियों के नीचे दबाकर ले जा रहे थे,शातिर सप्लायर देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

4 करोड़ का गांजा पुलिस ने पकड़ा, उड़ीसा से हरियाणा लकड़ियों के नीचे दबाकर ले जा रहे थे,शातिर सप्लायर देखिए

उड़ीसा से हरियाणा जा रहा 4 करोड़ का गांजा जबलपुर में पुलिस ने पकड़ा, लकड़ियों में छिपाकर रखा गया था भारी मात्रा मे गांजा। 




MP - जबलपुर
| जबलपुर पुलिस ने उड़ीसा से गांजा की बड़ी खेप लेकर जा रहे दो आरोपियों को धर दबोचा है,आरोपियों ने ट्रक में लकडिय़ों की आड़ में गांजा छिपाकर रखा था ताकि पुलिस को पता न चल सके,एसपी टीके विद्यार्थी ने बताया कि उमरकोट उड़ीसा से ट्रक क्रमांक सीजी 08 एल 3830 में नीलगिरी की लकडिय़ों के बीच चार करोड़ रुपए का 200 क्विंटल गांजा लेकर ड्राईवर महेश कुमार व शकील मंसूरी निवासी मोदहा जिला हमीरपुर रवाना हुए. छत्तीसगढ़ के रायपुर, कवर्धा, चिल्पी व मंडला होते हुए जब वे जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र से गुजर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने ट्रक को रोका तो चालक महेश ने गति और बढ़ा दी. पुलिस ने स्टापर लगाकर ट्रक को रोका और चालक महेश व शकील को पकड़कर तलाशी ली तो लकडिय़ों के बीच  गांजे के पैकेट मिले. पुलिस ने लकडिय़ों के बीच छिपाकर रखा गया करीब 20 क्विंटल गांजा बरामद कर दोनों तस्करों से पूछताछ की तो उन्होने बताया कि उक्त गांजा उड़ीसा के उमरकोट से काला नामक व्यक्ति द्वारा मंसूरी को दिया गया था. जिसकी हरियाणा में सप्लाई करना था।




एसपी टीके विद्यार्थी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के पास जो टोल की रसींदे मिली है. उससे पता चल रहा है कि उड़ीसा के अलावा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान व हरियाणा में भी सप्लाई की जाती रही है. पुलिस  ने इस मामले में भी जांच शुरु कर दी है।




पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद शकील मंसूरी, चालक महेश कुमार के आलावा काला निवासी उमरकोट उड़ीसा, वाहन मालिक पलाश राय व टीपी के अनुसार वेद प्रकाश शर्मा को आरोपी बनाया गया है।उमरकोट उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर ट्रक नशे के सौदागर रायपुर-मण्डला से होते हुए हरियाणा जाने निकले. जैसे ही एमपी के जबलपुर स्थित तिलवारा क्षेत्र पहुंचे. जहां पर पुलिस ने पुलिस ने चैकिंग के  दौरान पकड़ लिया।