62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को जबलपुर SP द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को जबलपुर SP द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई

जबलपुर SP ने कहा सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।




MP - जबलपुर | जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये आज 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ- साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा भावभीनी विदाई दी गई, आज दिनॉक 31-08-2023 को   पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुशील चौहान, उप निरीक्षक (अ) श्री जागेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव पु.म.नि. कार्यालय, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री अनंत कुमार दुबे थाना पनागर, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री कौशल प्रसाद दुबे थाना खितौला, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री बृजकिशोर तिवारी पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राजनारायण दुबे थाना यातायात घमापुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार कोल  थाना यातायात गढा, प्रधान आरक्षक श्री उत्तम कुमार बेन पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक श्री मुन्ना लाल पटेल पुलिस लाईन, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री शरद कुमार ठाकुर थाना ग्वारीघाट को पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी  द्वारा  अति. पुलिस अधीक्षक शहर  प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध)  समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात)  प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सूर्यकांत शर्मातथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर  जय प्रकाश आर्य, की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।




पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी ने कहा कि आप सभी कीे 31 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही । आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।