लद्दाख में बड़ा हादसा, गहरी खाई में जा गिरा सेना का वाहन; 9 जवानों की मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

लद्दाख में बड़ा हादसा, गहरी खाई में जा गिरा सेना का वाहन; 9 जवानों की मौत

लेह, 19 अगस्त केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को सेना के एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें नौ सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया, अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के कियारी में हुई।




Accident in Ladakh: लद्दाख में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में भारतीय सेना के 9 जवानों की मौत हो गई, जबकि 1 घायल है। सैन्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख  में शनिवार (19 अगस्त) शाम इंडियन आर्मी का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। सैनिकों के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख जताया।


राजधानी लेह  के पास मौजूद क्यारी गांव में सेना का वाहन खाई में गिर गया। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में सेना के आठ जवानों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। लेह में हुए इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई। हादसे में 1 सैनि घायल भी हुए हैं। मरने वाले सैनिकों में 8 जवान के साथ 1 जेसीओ शामिल हैं।


गश्ती दल कारू से क्यारी की ओर जा रहा था


मीडिया से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि क्या गांव से 7 किलोमीटर पहले सेना की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात जवानों और एक JCO की मौत हुई है। हादसे में दो जवान गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। सेना का ये गश्ती दल कारू से क्यारी की ओर जा रहा था, तभी ये हादसे का शिकार गया। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि, घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन  जारी है।


भारत-चीन सीमा के पास हादसा


ख़बरों के अनुसार, शनिवार को भारतीय सेना के दस्ते के तीन वाहन गुजर रहे थे। इसमें सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस दस्ते में 3 अफसर, दो JCO और 34 जवान शामिल थे। तीन गाड़ियों के इस दस्ते में एक जिप्सी, एक ट्रक और एक एंबुलेंस थी। लद्दाख के जिस हिस्से में ये हादसा हुआ है, वो सुदूर इलाका है। ये गांव भारत-चीन सीमा (India- China border) पर बने वास्तविक नियंत्रण रेखा से इस इलाके में ढेरों खाई है।