जबलपुर SP ने हरवाया था चुनाव: पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर ने लगाया बड़ा आरोप ,कहा SP ने क्षेत्र में पुलिस का पहरा लगा दिया और हमारे कार्यकर्ताओ को मार मारकर खदेड़ा देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर SP ने हरवाया था चुनाव: पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर ने लगाया बड़ा आरोप ,कहा SP ने क्षेत्र में पुलिस का पहरा लगा दिया और हमारे कार्यकर्ताओ को मार मारकर खदेड़ा देखिए


तत्कालीन जबलपुर एसपी ने हरवाया था चुनाव: पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर का बड़ा आरोप , बताई 2018 चुनाव में हार की वजह।

👇 देखिए वायरल हो रहे इस वीडियो को 






MP - जबलपुर|मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा से विधायक रहें अंचल सोनकर ने 2018 में हुई हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। अंचल सोनकर का कहना है कि तात्कालीन एसपी आईपीएस अमित सिंह की वजह से हार हुई थी। पूर्व विधायक के इस बयान से मध्यप्रदेश में हड़कंप मच गया है। अंचल सोनकर को भारतीय जनता पार्टी ने 2023 चुनाव के लिए पूर्व विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। 2018 में अंचल सोनकर कांग्रेस के लखन घनघोरिया से हार गए थे।


पूर्व विधायक अंचल सोनकर का कहना है कि 2018 के चुनाव में मै भारी वोटों से जीत रहा था, लेकिन अब ठीक चुनाव के समय कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया के कहने पर तत्कालीन एसपी रहे अमित सिंह ने क्षेत्र में पुलिस का पहरा लगा दिया और हमारे कार्यकर्ताओ को मार मारकर खदेड़ा। पूर्व विधायक ने कहा कि आईपीएस अमित सिंह कांग्रेस के लखन घनघोरिया के भांजे के बैचमेट है, इसी वजह से अमित सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी का साथ दिया। अंचल सोनकर ने कहा कि 2018 विधानसभा चुनाव में खुलकर गुंडागर्दी हुई थी। हमारे कार्यकर्ताओं को टारगेट किया गया और जब वह वोट करने जाते तो उन्हें पुलिस के द्वारा खदेड़ा जाता। पुलिस जैसे ही कमल वाले बैच को देखती तो उन्हें भगा देती। मेरी हार का सबसे बड़ा कारण यही रहा है।


2023 के चुनाव में पूर्व विधानसभा से भाजपा संगठन ने एक बार फिर अंचल सोनकर को मौका दिया है। अंचल सोनकर पांच बार विधायक और एक बार मंत्री रहें है। अंचल सोनकर 3 बार गोटेगांव से और दो बार जबलपुर की पूर्व विधानसभा से विधायक रहें है। भाजपा ने कुल 9 बार अंचल सोनकर को टिकट दिया है। अंचल सोनकर का कहना है किजो हालात 2018 में बने थे अब वह 2023 में कभी नहीं बनेंगे। क्योंकि मैं एक बार पूरी तरह से चौकन्ना रहूंगा और अगर इस तरह की स्थिति फिर से बनती है तो इससे निपटने के लिए भी मैं पूरी तरह से तैयार हूं।


अंचल सोनकर का कहना है कि बीते 5 सालों से पूर्व विधानसभा में बिल्कुल भी विकास नहीं हुआ है। गरीब और गरीब होते गए, जितनी भी हमारी सरकार की योजनाएं थी, उन योजनाओं से कांग्रेस के विधायक ने जनता को दूर रखा। अंचल सोनकर ने दावा किया है कि 2023 में वह निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव जीतेंगे, क्योंकि पूर्व विधानसभा की जनता बीते 5 सालों का कार्यकाल जो कि कांग्रेस का था वह देख और समझ चुकी है।


भाजपा नेता और पूर्व विधायक अंचल सोनकर ने जिस आईपीएस अमित सिंह पर पक्षपात करने का आराेप लगाया है। उन्हें उस चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बेस्ट पुलिस अधीक्षक का अवॉर्ड दिया था। वहीं कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के जिस भांजे को अंचल सोनकर ने अमित सिंह को उनका बैचमेट बताया वो भाजपा के केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के भतीजे हैं। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की पत्नी घनघोरिया के भांजे की सगी बुआ हैं।