MP Elections 2023: इस दिन जारी हो सकती है BJP के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट : इतने प्रत्याशियों को मिलेगा टिकट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

MP Elections 2023: इस दिन जारी हो सकती है BJP के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट : इतने प्रत्याशियों को मिलेगा टिकट

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. अब खबर आ रही है कि भाजपा इस दिन अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है ,जानिए


MP -भोपाल |MP Election 2023 News
: मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. अब पहली सूची के बाद 5 सितंबर को दूसरी सूची भी जारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है,बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है. अब दूसरी सूची में 60 से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर छपी है कि 5 सिंतबर तक दूसरी सूची जारी की जा सकती है. इसमें वो विधानसभा सीटे शामिल होगी, जहां पर कांग्रेस का कब्जा है. भाजपा इस बार अलग रणनीति से दूसरी सूची जारी कर सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बार प्रत्याशियों की 3 से 4 सूची जारी होगी।


भोपाल नहीं दिल्ली से हो रहे हैं उम्मीदवार तय



बीजेपी इस बार पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के सामने चुनाव लड़ने जा रही है. यही वजह है कि इस बार भोपाल के साथ-साथ उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली में भी मंथन हो रहा है. केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य डॉ सत्यनारायण जटिया के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है. इसी के चलते चुनावी रणनीति के तहत प्रत्याशियों को मैदान में उतर जा रहा है. यह पूरी चुनावी रणनीति संगठन तय करता है. बीजेपी आने वाले समय में भी उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली है, लेकिन अभी समय नहीं बताया जा सकता है. प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया जा रहा है।


इस लिंक पर 👇 क्लिक कीजिए और पढिए 


यह भी पढ़ें: रेलवे में पेंशन घोटाले से मचा हड़कंप, रिटायर कर्मचारी के दो बैंक खातों में 12 साल तक आती रही डबल पेंशन, रेलवे में पेंशन घोटाला हुआ उजागर, 60 लाख से अधिक का हुआ भुगतान


कैबिनेट का विस्तार भी होगा जल्द


वहीं मध्यप्रदेश में गुरुवार को होने जा रहा शिवराज सरकार का कैबिनेट मंत्रिमंडल विस्तार भी टल गया. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में अभी 3 मंत्रियों की जगह खाली है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि चुनाव से पहले इन जगहों को भरकर सियासी समीकरण पूरा हो. वहीं सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज सिंह चौहान की राज्यपाल से मुलाकात के बाद गौरी शंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और जालम सिंह के नाम वायरल होने लगे है. हालांकि बीजेपी की तरफ से अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।