पदोन्नति की लड़ाई अब सड़कों पर नजर आई, यूनियन ने दी चेतावनी अगर तत्काल कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जायेगा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पदोन्नति की लड़ाई अब सड़कों पर नजर आई, यूनियन ने दी चेतावनी अगर तत्काल कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जायेगा


यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर तत्काल कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जायेगा।



👌 ZOOM कर देखें  वीडियो

MP - जबलपुर |आयुध निर्माणी खमरिया के औद्योगिक कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला अब धीरे- धीरे गरमाता जा रहा है,यह लड़ाई अब चार दीवारी से बाहर निकल कर सड़कों पर नजर आने लगी है,यूनियन ने अब  चेतावनी देते हुए कहा की अगर तत्काल कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जायेगा


विगत दो वर्षों से बाधित आयुध निर्माणी खमरिया के औद्योगिक कर्मचारियों के पदोन्नति का मामला अब और तेज हो गया है, आज ओ एफ के लेबर यूनियन एवम एस सी/एस टी यूनियन के सयुक्त तत्वाधान में VFJ गेट नंबर 06 के सामने फील्ड ऑफिस जबलपुर के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की विदित हो कि निगमीकरण के बाद आयुध निर्माणी कर्मचारी डीम डिपोटेशन में है ऐसे में सभी आयुध कर्मचारियों की सेवा शर्तों के लिए फील्ड ऑफिस का गठन किया गया, अब फील्ड ऑफिस  तमाम पदोन्नति से लेकर सेवा संबंधित सभी कार्य करता है,ओ एफ के लेबर यूनियन और एस सी/एस टी यूनियन ने यह आरोप लगाया है कि फील्ड ऑफिस जबलपुर बे वजह न्यायिक मामले का हवाला देते हुए आयुध निर्माणी खमरिया में पदोन्नति को बाधित किया हुआ है, जबकि यूनियन का कहना है कि इस मामले से अन्य कर्मचारियों का कोई लेना देना नहीं है।

यूनियन के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि निर्माणी के महाप्रबंधक एवम CMD / MIL ने कानूनी सलाह लेकर कहा है कि पदोन्नति की जा सकती है,यूनियन का कहना है की अगर DDG फील्ड ऑफिस तत्काल इस पर कोई निर्णय नहीं करती तो आंदोलन और तेज किया जायेगा ।

                     अर्नब दासगुप्ता

                          महामंत्री

                       लेबर यूनियन