पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत: वाहन में 35 लोग सवार थे - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत: वाहन में 35 लोग सवार थे

डिंडौरी में एक पिकअप वाहन क्रमांक MP20GB4146 पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। वाहन में 35 लोग सवार थे। हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार चार बजे के बीच हुआ, मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं।








MP - डिंडौरी |मध्य प्रदेश के डिंडौरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में  14 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन MP20GB4146 पलटने से यह हादसा हुआ, डिंडौरी के कलेक्टर ने हादसे में 14 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।




बता दें की वाहन में 35 लोग सवार थे... हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार चार बजे के आसपास हुआ.. मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं,पुलिस ने पिकअप मालिक अजमेर टेकाम निवासी करोंदी को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के वक्त वाहन अजमेर ही चला रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि पिकअप अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव गई थी। लौटते समय पिकअप पलटी और नीचे खेत में जा गिरी


शहपुरा अस्पताल से जारी मृतकों के नामों की सूची।


मदन सिंह (50) पिता बाबूलाल आर्मी, अम्हाई देवरी


पीतम (16) पिता गोविंद बरकई, पोडीमा


पुन्नू (55) पिता रामलाल, अम्हाई देवरी


भद्दीबाई (35) पति विश्राम, सजनिया


सेमबाई (40) पति रमेश, अम्हाई देवरी


लालसिंह (53) पिता भांट, अम्हाई देवरी


मुलिया (60) पति ढोली, अम्हाई देवरी


तितरी बाई (50) पति कृपाल, धमनी


सावित्री (55), पोड़ी


सरजू (45) पिता धनुवा, अम्हाई देवरी


रामबाई (35) पति चंदू, अम्हाई देवरी


बसंती (30) पति पुरुषोत्तम, अम्हाई देवरी


रामवती (30) पति दिनेश, अम्हाई देवरी


कृपाल (45) पिता मुकाती, अम्हाई देवरी


CM ने जताया शोक, दी आर्थिक मदत