पत्नी ने काटा अपने ही पती का प्राइवेट पार्ट , फिर कुंडी लगाकर मौकै से हुई नौ दो ग्यारह - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

पत्नी ने काटा अपने ही पती का प्राइवेट पार्ट , फिर कुंडी लगाकर मौकै से हुई नौ दो ग्यारह

मामला नॉर्थ दिल्ली के रूप नगर इलाके का है, पुलिस के मुताबिक उन्हें 1 नवंबर को एक शख्स ने फोन कर सूचना दी कि उसकी पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है।




सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में शख्स को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।


दिल्ली में ये हैरान करने वाली घटना उत्तरी जिले के रूप नगर थाना क्षेत्र की है. पति-पत्नी के बीच की लड़ाई इतनी खतरनाक हुई कि पत्नी ने झगड़े में अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया. दोनों न्यू चंद्रावल इलाके में रहते हैं. शुक्रवार देर रात की ये घटना है. फिलहाल रूप नगर पुलिस ने घायल शख्स को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है, और फरार आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।


रोज-रोज होता था झगड़ा


नॉर्थ जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया 40 वर्षीय विष्णु अपनी पत्नी के साथ न्यू चंद्रावल स्थित मकान में किराए पर रह रहा था. दंपत्ति आसपास के इलाके में मजदूरी करते थे और उन्होने अपने बच्चों को गांव में रखा हुआ था. पड़ोसियों ने बताया कि पती पत्नि में रोज आए दिन मारपीट होती रहती थी।


शुक्रवार देर रात को पत्नि ने शराब के नशे में धुत पति का प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट डाला. फिर वह दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गई. विष्णु की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये. उन्होंने दरवाजा खोला तो खून से लथपथ विष्णु पड़ा हुआ था. घायल ने पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सफदरजंग अस्पताल  में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।


सोचने वाली बात यह भी है की आखिर पती पत्नि में यैसा क्या हुआ जिससे पत्नी नाराज हो गई और प्राईवेट पार्ट ही क्यों काटा फरार आरोपी महिला की आखिर क्या मजबूरी रही होगी.. यह तो अब महिला की गिरफ़्तारी के बाद ही मालूम चलेगा।