CRIME BRANCH ने थाना गढा एवं पनागर पुलिस के साथ मिलकर की कारवाई 2 को गढा से 1 को पनागर से अवैध हथियार पिस्टल के साथ धर दबोचा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

CRIME BRANCH ने थाना गढा एवं पनागर पुलिस के साथ मिलकर की कारवाई 2 को गढा से 1 को पनागर से अवैध हथियार पिस्टल के साथ धर दबोचा




1 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 3 कट्टा एवं 6 कारतूस जप्त : क्राईम ब्रांच तथा थाना पनागर एवं थाना गढा की टीम द्वारा 1 विधि विवादित बालक एवं 2 आरोपियेां को 1 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 3 कट्टा एवं 6 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

MPजबलपुर: क्राईम ब्रांच ने थाना गढा एवं पनागर पुलिस के साथ मिलकर कारवाई करते हुए 2 आरोपियों को को गढा से 1 आरोपी को को पनागर से अवैध हथियार पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है, इस संबंध में पुलिस ने बताया की दिनांक 11-2-25 को काईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 2 लड़के देवताल गार्डन तालाब के पास खड़े हुए हैं जो अपने पास अवैध हथियार पिस्टल रखे हुये हैं और कोई भी गम्भीर घटना कर सकते हैं सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गढा की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई, देवताल गार्डन तालाब के किनारे 2 लड़के संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया... नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम एवं उम्र 17 वर्ष 8 माह बताया और दूसरे ने अपना नाम माजिद मूसा उम्र 18 वर्ष निवासी सूपाताल गढा बताया आरोपियों की तलाशी लेेेने पर 17 वर्षिय किशोर कमर मे एक देशी रिवाल्वर एवं 2 कारतूस तथा माजिद मूसा कमर मे एक देशी कट्टा एवं एक कारतूस तथा पिट्ठू बैग में देशी 2 कट्टा एवं 2 कारतूस रखे हुआ पाया गया, दोनों के कब्जेे देशी 1 रिवाल्वर, 3 कट्टा तथा 5 कारतूस जप्त करते हुये दोनों के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त हथियार कहॉ से और कैसे प्राप्त किये के सम्बंध में पूछताछ जारी है।


           इनकी रही सराहनीय भूमिका 


अवैध फायर आर्म्स जप्त करने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सत्यनारायण, आरक्षक अनिल, पुष्पराज थाना प्रभारी अपराध शेैलेष मिश्रा के निर्देशन मे क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक चंद्रकांत झा, सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक राजेश मिश्रा, त्रिलोक पारधी की सराहनीय भूमिका रही।


पनागर थाना क्षेत्र की घटना 


इसी प्रकार थाना प्रभारी पनागर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जितेन्द्र यादव नाम का व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 30-35 वर्ष होगी अपने घर के पास द्वारिका परिसर के सामने अपने पास पिस्टल कारतूस रखे हुये कोई घटना करने की फिराक में खड़ा है, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर का भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम जितेन्द्र यादव उम्र 38 वर्ष निवासी भरदा द्वारिका परिसर के सामने पनागर बताया तलाशी लेेने पर एक देशी पिस्टल, एक कारतूस रखे मिला, आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।