डम्‍फर और मशीन से मिट्टी के अवैध उत्‍खनन पर जबलपुर कलेक्टर ने ठोंका 32.41 लाख रूपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

डम्‍फर और मशीन से मिट्टी के अवैध उत्‍खनन पर जबलपुर कलेक्टर ने ठोंका 32.41 लाख रूपये का जुर्माना

डम्‍फर और मशीन से मिट्टी के अवैध उत्‍खनन पर जबलपुर कलेक्टर ने ठोंका 32.41 लाख रूपये का जुर्माना, समयावधि पर राशि जमा नहीं होने पर दुगनी राशि की होगी वसूली और कुर्की




जबलपुर: डम्‍फर और मशीन से मिट्टी के अवैध उत्‍खनन पर जबलपुर कलेक्टर ने लम्‍हेटाघाट निवासी राजकुमार यादव पर  32 लाख 41 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया है और यदी समयावधि पर राशि जमा नहीं की तो दुगनी राशि की  वसूली एवं कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी,जबलपुर कलेक्टर  दीपक सक्‍सेना ने लम्‍हेटाघाट में रात्रि के समय एक माह से डम्‍फर एवं मशीन से मिट्टी के अवैध उत्‍खनन पर लम्‍हेटाघाट निवासी राजकुमार यादव पिता श्री बबलू यादव पर 1 हजार रूपये की प्रशमन राशि सहित 32 लाख 41 हजार अर्थदंड अधिरोपित किया है।




इस जारी आदेश में उन्‍होंने कहा कि उक्‍त राशि शासन के खाते में जमा कराई जाकर मूल चालान जिला खनिज अधिकारी को प्रस्‍तुत किया जाता है तो अनावेदक श्री राजकुमार यादव को प्रकरण से उन्‍मुक्‍त माना जायेगा। यदि एक माह के भीतर अनावेदक श्री राजकुमार यादव द्वारा 32 लाख 41 हजार की राशि जमा नहीं कराई जाती है तो मध्‍यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवाहन तथा भंडारण निवारण) नियम 2022 के नियम 18(6) के तहत कुल शास्‍ती राशि की दुगनी राशि अधिरोपित की जायेगी एवं मध्‍यप्रदेश भू-राजस्‍व संहिता 1959 के उपबंधों के अनुसार संबंधित तहसीलदार के माध्‍यम से वसूली एवं कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।