जबलपुर: अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे स्कूल..अभिभावकों के आग्रह पर पूर्व में तय किये गये समय में कलेक्टर ने किया बदलाव। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर: अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे स्कूल..अभिभावकों के आग्रह पर पूर्व में तय किये गये समय में कलेक्टर ने किया बदलाव।

अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे स्कूल..अभिभावकों के आग्रह पर पूर्व में तय किये गये समय में कलेक्टर ने किया बदलाव। 


जबलपुर : कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले में स्थित सभी स्कूलों के लगने का समय अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। इस संबंध में आज शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें की कि बढ़ते तापमान को देखते हुये कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दो दिन पूर्व आदेश जारी कर स्कूलों के संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया था। अभिभावकों के लगातार आग्रह पर कलेक्टर द्वारा अब एक बार पुनः स्कूलों के लगने के समय में परिवर्तन किया गया है और विद्यार्थियों के लिये स्कूलों के लगने का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। 


कलेक्टर द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार जिले में स्थित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और नवोदय विद्यालय अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने जारी किया गया संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय अनुसार ही होंगे।