विश्वसनीय मुखबिर की सटीक सूचना पर CRIME BRANCH ने बिछिया जाल पुलिस के हाॅथ लग गया 63 किलो गांजा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

विश्वसनीय मुखबिर की सटीक सूचना पर CRIME BRANCH ने बिछिया जाल पुलिस के हाॅथ लग गया 63 किलो गांजा

कार में लोड कर ले जाया जा रहा 63 किलो 15 ग्राम गांजा कीमती 12 लाख 60 हजार रूपये का एवं 3 मोबाईल तथा परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त।


। 

जबलपुर |विश्वसनीय मुखबिर की सटीक सूचना पर CRIME BRANCH ने जाल बिछा कर 63 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग  12 लाख 60 हजार रूपये है जप्त कर लिया है, जानकारी के अनुसार विगत रात्रि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि भरतीपुर निवासी पवन सोनकर अपने दो साथियो के साथ बिना नम्बर की एक ग्रीन कलर की टाटा नैक्सान कार में अवैध रूप से अधिक मात्रा में गांजा रखे हुये घूमा की ओर से बरगी होते हुये जबलपुर की ओर आ रहा है।




पुलिस ने तुरंत जाल बिछा दिया और ताक पर नेक्सान को रख लिया, एक बिना नम्बर की ग्रीन रंग की नेक्सान कार आती दिखी जिसे रूकने का ईशारा किया, कार चालक ने कार नहीं रोका एवं कार के चारो इंडिकेटकर जलाकर तेजी से बरगी कीे ओर भागने लगा जिसका पीछा करते हुये टोल नाके के पास ट्रक को नैक्सान कार के आगे अडवाकर रोकने का प्रयास किया फिर कार चालक बार बार कार को रिवर्स कर पुलिस टीम की कार में टक्कर मारने लगा जिससे दोनों कारें छतिग्रस्त हुई, कार रोककर कार चला रहा पवन सोनकर अपने 2 साथियो के साथ उतरकर खुर्सी की ओर झाडियों से होता हुआ भागने लगा जिनका पीछा किया गया जो अंधेरे व झाडियों का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया  टाटा नैक्सान कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर नीले रंग की 6 पन्नियों में अवैध मादक पदार्थ गांजा, 3 मोबाईल, गाडी का आरसी कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड एवं एक फाईल जिसमें निशांत सिंह लिखा है गाडी के कागजात तथा एक खाली स्टैम्प दिनॉक 7-11-23 का जारी किया हुआ, एवं पवन सोनकर के नाम के गिरफ्तारी वारंट का कैन्सेलेशन वारंट मिला। आरसी में वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड एफ 9781 तथा वाहन स्वामी का नाम निशांत सिंह लेख है वाहन के चेचिस नम्बर से मिलान करने पर उक्त वाहन का ही रजिस्ट्रेशन नम्बर होना पाया गया। 



पन्नियों को खोलकर चैक करने पर 3 पन्नी में 10-10 पैकिट एवं 1 पन्नी में 5 पैकिट, 1 पन्नी में 6 पैकिट तथा 1 पन्नी में 8 पैकिटो में गांजा रखा मिला तौल करने पर कुल 63 किलो 15 ग्राम गांजा कीमती लगभग 12 लाख 60 हजार रूपये का होना पाया गया।  कुल 63 किलो 15 ग्राम गांजा, सैमसंग, रीयलमी एवं ओप्पो कम्पनी के 3 मोबाईल, 2 एटीएम कार्ड, आर.सी. बुक, फाईल तथा टाटा नैक्सान कार जप्त करते हुये आरोपियेां के विरूद्ध थाना बरगी में धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस एवं 324(4) बीएनएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया 

उल्लेखनीय भूमिका - अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने में थाना प्रभारी अपराध  शैलेष मिश्रा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, रूस्तम अली, एवं थाना बरगी के उप निरीक्षक सरिता पटेल, उप निरीक्षक कैलाशपुरी डेहरिया, प्रधान आरक्षक विजय पटेल, आरक्षक दुर्गेश झारिया, शेर सिंह, विपुल, तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।