जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत : 7 की हालत नाजुक सभी घायल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत : 7 की हालत नाजुक सभी घायल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर।


जबलपुर में रविवार को तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों में से 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।




मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान - 

चैनवती बाई (40 वर्ष)

लच्छो बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है।


MP - जबलपुर : बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर दोपहर करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ जानकारी के अनुसार, मजदूर सड़क के किनारे लगे हुए डिवाइडर में लोहे की रेलिंग की डेंटिग पेंटिंग सफाई का काम पूरा करने के बाद वहीं बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान बरेला से जबलपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार सफेद कार ने मजदूरों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई, यह हादसा रविवार को हुआ। सड़क किनारे बैठे मजदूरों को कार ने रौंद दिया,इस दर्दनाक हादसे में कार ने 13 मजदूरों को रौंद दिया जबकी 2 लोगों की मौके पर ही  मौत हो गई और 7 की हालत गंभीर है। मजदूर सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे थे,जिन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतक और सभी घायल मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के रहने वाले हैं।जानकारी के मुताबिक मजदूर डेढ़ माह से यहां मजदूरी कर रहे थे,जानकारी के अनुसार, मजदूर सड़क के डिवाइडर में लगी लोहे की जालियों की सफाई करने के बाद बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान बरेला से जबलपुर की ओर आ रही सफेद कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई।


स्थानीय लोगों ने तुरंत बरेला थाना पुलिस और डायल 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

घायल मजदूर महंत उइके ने बताया कि कार अचानक सामने आ गई और देखते ही देखते साथियों को कुचलते हुए भाग गई। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक कई साथी सड़क पर घायल पड़े थे।


बरेला थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के CCTV कैमरों और टोल नाकों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 घायल मजदूरो के नाम 

1- गीता बाई उईके, उम्र 40 साल


2- गुमशा बाई, उम्र 40 साल


3- मीराबाई, 45 साल


4- राजकुमारी बाई, 35 साल


5-वर्षा कुशराम, 45 साल


6_ जमुना बाई, उम्र 40 साल


7- कृष्णा बाई, उम्र 40 साल


8- होरी बाई, उम्र 35 साल


9- भगवती बाई, उम्र 35 साल


10- ज्ञानवती बाई, उम्र 41 साल


11- लक्ष्मी गौंड, उम्र 40 साल