जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ आरक्षक और उनके साथी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा। - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ आरक्षक और उनके साथी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा।

जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी को 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है देखिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻





जबलपुर: लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने आज बरगी रोड पर वाहन चालकों से अवैध वसूली के मामले में आरटीओ आरक्षक व उसके सहयोगी प्राइवेट कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा है।


जानकारी के मुताबिक आवेदक प्रशान्त दत्तात्रेय जाधव वाहन मालिक निवासी खारघर नवी मुंबई (वाहन मालिक) एवं वाहन चालक जय सिंह यादव निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश की 10 गाड़िया बरगी जबलपुर होते हुए सामान को उत्तरप्रदेश या अन्य राज्यों में जाती है।



आज दिनांक 25 मार्च को गाड़ीनं.DD 01P09764 नागपुर जबलपुर हाईवे से निकल रही थी। तब बरगी के पास आरटीओ के कर्मचारी आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी मोहित साहू ने गाड़ी निकलवाने के लिए उपरोक्त वाहन के मालिक से 4500 रुपए की मांग की है।


एसपी लोकायुक्त अंजू पटले द्वारा शिकायत की सत्यापन उपरांत दल का गठन करके आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए मौके पर रवाना किया। आज दिनांक 25 मार्च को आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके साथी मोहित साहू को वाहन चालक से 4500 रुपए रिश्वत लेते हुए नागपुर जबलपुर हाईवे बरगी के पास से रंगे हाथों पकड़ा गया।


आरोपीयों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। *ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए,निरीक्षक सुश्री शशि मर्सकोले , निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक जीतेंद्र यादव एवं अन्य दल मौजूद था।