जबलपुर SP बंगले में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने दिखाया साहस : सूझबूझ से टल गया बड़ा हादसा। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर SP बंगले में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने दिखाया साहस : सूझबूझ से टल गया बड़ा हादसा।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के हमराह पुलिस टीम के आरक्षक दीपक कनौजिया, शिवा राज, सौरभ तिवारी, मुकेश परिहार एवं आरक्षक पवन तिवारी ने दिखाया  साहस, देखिए Video 👇🏻👇🏻👇🏻


MPजबलपुर : SP बंगले मैं तैनात पुलिस कर्मचारियों की सतर्कता साहस और सूझ-बूझ से आज एक बड़ा हादसा टल गया, बता दें की सिविल लाइन स्थित एसपी बंगले के पास शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती सफेद कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार सवार लोग तुरंत वाहन से उतरकर सुरक्षित दूरी पर चले गए देखते ही देखते कार में आग तेज हो गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने भी अपनी गाड़ियां दूर खड़ी कर लीं। इसी दौरान एसपी बंगले में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की।


सिविल लाइन क्षेत्र में ब्रेजा कार में अचानक धधकी आग पर इन पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुये आग पर काबू पा लिया,आज शाम लगभग 5 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमना तरफ से आ रही ब्रेजा कार क्रमांक एमपी 20 जेड जे 0374 कार में अचानक आग धधक उठी आग लगने से कार चालक आरिफ खान निवासी अवस्थी अपार्टमेंट सिविल लाईन ने कार को सुभाष चंद्र बनर्जी मार्ग सिविल लाईन में रोड किनारे कार खड़ी की एवं अपने आप को बचाते हुये कार से उतर गये।


तभी पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के हमराह पुलिस टीम के आरक्षक दीपक कनौजिया, शिवा राज, सौरभ तिवारी, मुकेश परिहार एवं आरक्षक पवन तिवारी द्वारा साहस एवं अपनी सूझबूझ से अविलंब अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) का प्रयोग करते हुये कुछ ही समय में आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बचाया।



पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस बल की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं संकट प्रबंधन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का प्राथमिक दायित्व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, और इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई उसी प्रतिबद्धता का परिचायक है।