62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पुलिस विभाग में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 09 कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पुलिस विभाग में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 09 कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई देखिए


इन पुलिस कर्मचारियों की प्रशंसा में अघिकारियों ने बताया की 34 से 41 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।



MP - जबलपुर : पुलिस विभाग में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 09 कर्मचारियों को आज भावभीनी विदाई दी गई जिसमें 34 से 41 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। बता दें की आज दिनॉक 31-03-2026 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक निरीक्षक श्री लखन चौधरी पुलिस लाईन, कार्यवाहक निरीक्षक श्री हरदयाल सिंह थाना प्रभारी मझगवा, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री बिनोद दुबे, सहायक उप निरीक्षक श्री बैजनाथ प्रसाद दुबे (एस.बी. कार्यलय) उप निरीक्षक (एम) श्रीमती शीतला देवी तिवारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री कमलेश सिंह ठाकुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री विजय कुमार मन्नेवार, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री सुरेश कुमार तिवारी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रामकुमार मिश्रा थाना चरगवॉ को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी द्वारां रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।


इन पुलिस कर्मचारियों की प्रशंसा में अघिकारियों ने बताया की 34 से 41 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।