केरल के मन्नार में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, चाय बागान के 80 कर्मचारी मलबे में दबे - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

केरल के मन्नार में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत, चाय बागान के 80 कर्मचारी मलबे में दबे

इडुक्की (केरल): इडुक्की जिले में राजमाला के पेत्तिमुदी में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार सुबह भूस्खलन में 12 लोगों की मौत हो गई. मन्नार के पास हुए इस भूस्खलन में एक चाय बागान के कई मजदूरों के फंसे हुए हैं. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक भारी बारिश के कारण राहत टीमों को घटना स्थल पर पहुंचने में परेशानी हो रही है क्योंकि रास्ता भी टूट गया है.

बारिश के कारण बचाव दल को हो रही परेशानी

अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बिजली की लाइन प्रभावित होने से इलाके में संचार सेवाएं बाधित हैं. उन्होंने बताया कि कम से कम 80 लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है. भूस्खलन के कारण करीब 10 मजूदरों के घर वहां धंस गए हैं.
अधिकारियों ने बताया है कि भारी बारिश के कारण इस इलाके को जोड़ने वाला पुल भी गुरुवार को टूट गया, जिसके कारण घटना स्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. उन्होंने बताया कि लगातार जारी बारिश के कारण भी बचाव टीम तेजी से काम नहीं कर पा रही है.

अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया

पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं और जिला प्रशासन ने अस्पतालों से भी हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है. वहीं मौसम विभाग ने इलाके में ‘रेड अलर्ट’ भी घोषित कर दिया है.