जुआं फड़ पर पुलिस ने मारा छापा 17 जुआंड़ी गिरफ्तार नगद 25 लाख 27 हजार 400 रूपये जप्त। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जुआं फड़ पर पुलिस ने मारा छापा 17 जुआंड़ी गिरफ्तार नगद 25 लाख 27 हजार 400 रूपये जप्त।


जबलपुर : पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ फड़ों पर दबिश एवं सट्टा खिलाने वालों  को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री रवि चैहान द्वारा अनुभाग के थाना प्रभारियों एवं क्राईम ब्रांच की टीम को लगाया गया है।
आज दिनाॅक 18-8-2020 को विश्वसनीय मुखबिर से क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि ग्राम मोहास में मुकेश खत्री के फार्म हाउस में काफी बड़ा  जुआं  चल रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये थाना बरगी अन्तर्गत ग्राम मोहास में मुकेश खत्री के फार्म हाउस में क्राईम ब्रांच एवं बरगी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से योजनाबद्ध तरीके से दबिश देते हुये जुआं  खेल रहे 17 जुआंड़ियों को रंगे हाथ पकड़ा  गया है, कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं नगद 25 लाख 27 हजार 400 रूपये तथा 6 चार पहिया वाहन एवं 19 मोबाईल जप्त करते हुये थाना बरगी में  पकड़े गये जुआडियों के विरूद्ध जुआ एक्ट एवं धारा 188, 269, 270 भादवि तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
पकड़े गये जुआंड़ी-
1-  कैलाश नागवानी उम्र 33 वर्ष निवासी माधव नगर अस्पताल , जिला कटनी
2-  नोनू माखीजा उम्र 49 वर्ष निवासी शांति नगर गोहलपुर जिला जबलपुर
3-  अशोक पण्डित उम्र 40 वर्ष निवासी लखनौदान पैट्रोलपंप के पास जिला सिवनी
4-  जय कुमार दास उम्र 56 वर्ष निवासी सिधी कैंप जिला सतना
5-  मनीष सिंधी उम्र 33 वर्ष निवासी गुरूद्वारे के पीछे मदनमहल जिला जबलपुर
6-  कमाल खान उम्र 40 वर्ष निवासी खजुराहो थाने के पास जिला छतरपुर
7-  मुकेश खत्री उम्र 30 वर्ष निवासी मदनमहल चौक जिला जबलपुर
8-  शाहरूक खान उम्र 40 वर्ष निवासी विद्या नगर खजुराहो जिला छतरपुर
9-  राजेश तोलवानी उम्र 34 वर्ष निवासी भैंसाखाना जिला सतना
10- अजय नागवानी उम्र 30 वर्ष निवासी माधव नगर जिला कटनी
11- निर्मल अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी लखनादौन जिला सिवनी
12- लोकेन्द्र परिहार उम्र 40 वर्ष निवासी चंद्र नगर जिला छतरपुर
13- रवि रवलानी उम्र  30 वर्ष निवासी एडी लाईन जिला कटनी
14- राजेश वानी उम्र  30 वर्ष निवासी माधव नगर जिला कटनी
15- कैलाश सिंधी उम्र 42 वर्ष निवासी कबाड़ीटोला जिला सतना
16- लखन खत्री उम्र 21 वर्ष निवासी प्रेमनगर मदनमहल जिला जबलपुर
17- जगदीश जुडेजा उम्र 40 वर्ष निवासी  धनवंतरी नगर जिला जबलपुर
उल्लेखनीय भूमिका- जुआं खेल रहे जुआंड़ियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बरगी श्री शिवराज सिंह क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक चंद्रकांत झा, सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा, आरक्षक अजीत पटेल, राजेश केवट, अनिल शर्मा, हरिशंकर गुप्ता, बलजीत सिंह, सत्यसेन यादव, एवं थाना बरगी के उप निरीक्षक के.के. ब्रम्हे, कुलदीप पटेल, प्रधान आरक्षक सुरेश तिवारी, आरक्षक अरविंद सनोडिया, इंद्र कुमार विश्वकर्मा, अभिषेक कौरव, रवि शर्मा विशाल श्रीवास्तव, कृपा राम झारिया, सत्यप्रकाश की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), द्वारा टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।