भगवान राम प्रेम, करुणा और न्याय का प्रतीक हैं : राहुल गांधी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भगवान राम प्रेम, करुणा और न्याय का प्रतीक हैं : राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अयोध्यामें राम मंदिर केलिए हुए भूमि पूजन के अवसर पर बुधवार को ट्वीट कर कहा कि "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं।" राहुल गांधी ने कहा, "राम प्रेम हैं, वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते।
राम करुणा हैं, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते, राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।" कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन समारोह का स्वागत किया।