गणेशोत्सव के दौरान लोगों को सामाजिक दूरी का करना चाहिए पालन: गणेश मंडल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

गणेशोत्सव के दौरान लोगों को सामाजिक दूरी का करना चाहिए पालन: गणेश मंडल

मुंबई। बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति ने शुक्रवार को कहा कि गणपति उत्सव के दौरान खरीदारी करते समय लोगों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए। सोशल मीडिया पर डाले गए कई वीडियो में लोग गणेश चतुर्थी से पहले दादर क्षेत्र में सब्जी और फूल बाजार में खरीदारी करते दिखाई दिए। समिति के अध्यक्ष नरेश दहीबावकर ने कहा कि लोगों को भगवान में विश्वास होना चाहिए लेकिन साथ में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम भी उठाने चाहिए। समिति, सार्वजनिक रूप से पंडाल में उत्सव मनाने वाले मंडलों (समूहों) का प्रतिनिधित्व करती है। 


दहीबावकर ने कहा, “हमें आशा थी कि पर्व से पहले लोग सामाजिक का दूरी का ध्यान रखेंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।” उन्होंने कहा,“ पिछले चार पांच दिन से लोगों का एक वर्ग बाजार में सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गया है।” उन्होंने कहा कि शहर में गणेश मंडलों ने पर्व के दौरान सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्णय लिया है।