खेल और व्यायाम को बनायें अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा : प्रधानमंत्री मोदी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

खेल और व्यायाम को बनायें अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा : प्रधानमंत्री मोदी


नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेलों में उल्लेखनीय योगदान कर देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार खेलों को लोकप्रिय बनाने और खेल प्रतिभाओं को आवश्यक सहयोग देने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने सिलसिलेवार टवीट कर कहा इस मौके पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही दिग्गज भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।तप और दृढ़ संकल्प निश्चित तौर पर उत्कृष्टउन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय खेल दिवस उन सभी अनुकरणीय खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का उत्सव मनाने का विशिष्ट दिन है, जिन्होंने विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और इसके साथ ही हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। इन सभी खिलाड़ियों का तप और दृढ़ संकल्प निश्चित तौर पर उत्कृष्ट है।’ मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके हॉकी स्टिक से जुड़ा विलक्षण जादू कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद को हॉकी का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। गोल करने की उनमें कमाल की क्षमता थी। उनके खेलने के दौरान भारत ने हॉकी में तीन गोल्ड मैडल (1928, 1932 और 1936) ओलंपिक में जीते थे। यही वह समय था जिसे भारत में हॉकी का स्वर्णिम काल कहा जाता है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कामयाबी में उनके परिवारों, कोचों और सहायक कर्मचारियों द्वारा दिए गए उल्लेखनीय सहयोग की सराहना की।सहयोग देने के लिए अथक प्रयासउन्होंने कहा, ‘भारत सरकार विभिन्न खेलों को लोकप्रिय बनाने के साथ-साथ भारत में खेल प्रतिभाओं को आवश्यक सहयोग देने के लिए भी अथक प्रयास कर रही है।’ मोदी ने इस अवसर पर खेल और फिटनेस व्यायाम के अनगिनत फायदे बताते हुए लोगों से इन्हें अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘मैं यह मंगल-कामना करता हूं कि सभी लोग प्रसन्न और स्वस्थ रहें!’ आज ही के दिन 1905 में उनका जन्म हुआ था। 29 अगस्त को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।