जबलपुर शातिर बदमाश मोहित उर्फ निहाल मिश्रा एन.एस.ए. में गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर शातिर बदमाश मोहित उर्फ निहाल मिश्रा एन.एस.ए. में गिरफ्तार



                           थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा ने बताया कि  मोहित उर्फ निहाल मिश्रा पिता विजय कुमार मिश्रा उम्र 29 वर्ष निवासी जगदम्बा नगर महारापुर गली नंबर  01 का एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है । जिसकेे विरूद्ध 14 प्रकरण अवैध वसूली घर में घुसकर मारपीट तोड़ फोड़ छेड़छाड़ जुआं आदि के पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक एवं जिला बदर की कार्यवाही की गयी किन्तु  आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।
                          दिये गये निर्देशों के तहत शातिर बदमाश मोहित उर्फ निहाल मिश्रा के विरूद्ध एनएसए का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर  के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी के अपराधिक गतिविधियो को दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में  निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर वर्तमान में केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध मोहित मिश्रा की एन.एस.ए. के वारंट में जेल में गिरफ्तारी की गयी।