BREAKINGNEWS : जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना का ट्रांसफर, नए कलेक्टर बनकर आए राघवेंद्र सिंह - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

BREAKINGNEWS : जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना का ट्रांसफर, नए कलेक्टर बनकर आए राघवेंद्र सिंह

2013 बैच के आईएएस आगर मालवा के वर्तमान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।



जबलपुर के नए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक और जेएनयू से स्नातकोत्तर 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल प्रदेश के आगर-मालवा जिले में बतौर कलेक्टर कार्यरत थे। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में जन्मे राघवेंद्र सिंह अच्छे लेखक भी हैं।उन्होंने '615 पूर्वांचल छात्रावास' नाम का  बेहतरीन उपन्यास लिखा है।



MP - भोपाल| मध्य प्रदेश सरकार ने पांच जिलों के कलेक्टर समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी, आगर मालवा पांच जिलो के कलेक्टर बदले हैं। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह उज्जैन आयुक्त और जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना जनसंपर्क आयुक्त बने हैं। वहीं, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। इस सूची में मुख्यमंत्री की पंसद दिखी हैं। मुख्यमंत्री के प्रभारी जिले और गृह जिले में विश्वस्त अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।




जनसंपर्क आयुक्त व सीएम के विश्वस्त अधिकारियों में शामिल सुदाम पंढरीनाथ खाडे को इंदौर का नया संभागायुक्त बनाया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को शहर का नया कलेक्टर बनाया गया है। इनके अलावा कटनी के कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को इंदौर नगर निगम का आयुक्त व मेट्रो रेल कंपनी का अपर प्रबंध संचालक बनाया गया है। ये दोनों अधिकारी सीएम की पसंद के अधिकारियों में शामिल हैं। इंदौर के मौजूदा कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन का नया संभागायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा उनके पास सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। जबलपुर के मौजूदा कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त जनसंपर्क तथा माध्यम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें की दीपक सक्सेना उज्जैन जिले के हैं।



2016 बैच के अधिकारी कलेक्टर बनाए गए


2016 बैच के अधिकारियों को कलेक्टर बनाया गया है। इनमें मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यालय में उपसचिव के पद पर कार्यरत आशीष तिवारी को कटनी का, उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ जैती सिंह को कलेक्टर बड़वानी, जबलपुर नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव को आगर मालवा का कलेक्टर बनाया है, वहीं लंबे समय से छुट्टी पर चल रही बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोबर को मप्र शासन में उपसचिव पदस्थ किया है।