भारी मानसून के बीच भारत में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद को तैयार संयुक्‍त राष्‍ट्र - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भारी मानसून के बीच भारत में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद को तैयार संयुक्‍त राष्‍ट्र

भारत में भारी मानसून के बीच नदियों में आने वाली बाढ़ और आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र की टीम मानवीय समर्थन और सहायता देने के लिए तैयार है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव के प्रवक्‍ता ने कहा कि प्रभावित लोगों को मानवीय समर्थन और मदद के लिए हमारी टीम तैयार है।
बता दें कि भारत में मानसून के दौरान नदियों में आने वाली बाढ़ से देश में भारी तबाही होती है। इससे जान-माल को भारी नुकसान होता है। हजारों लोग बेघर हो जाते हैं। ऐसे में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र की मदद की यह पहल काफी अहम है।
संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्‍ता स्‍टीफन दुजारिक ने कहा कि भारत के पड़ोसी राज्‍यों में आई बाढ़ के कारण जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बाढ़ से जान-माल को भारी नुकसान हुआ है। 500,000 से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला जा चुका है।
स्टीफन दुजारिक ने कहा कि भारत में बाढ़ से प्रभावित सबसे कमजोर लोगों को मानवीय समर्थन देने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र की टीम तैयार है। उन्‍होंने कहा कि भारत में भारी मानूसन के कारण जान-माल को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में हमारी टीम कमजोर लोगों की मदद के लिए तैयार है।
प्रवक्‍ता स्टीफन दुजारिक ने एशिया में आई बाढ़ और आपदा पर संयुक्‍त राष्‍ट्र के राहत कार्यक्रम और  मानवीय सहयोग का अपडेट देते हुए बताया कि बांग्‍लादेश में बाढ़ की स्थिति बहुत खराब है। बांग्‍लादेश में मानसून के चलते आई बाढ़ में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। प्रवक्‍ता ने बताया कि वह लंबे समय से बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। देश का एक चौथाई हिस्‍सा जल मग्‍न है।