सुशांत सिंह राजपूत केस : CBI और ED की जांच शुरू, रिया से पूछताछ जारी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

सुशांत सिंह राजपूत केस : CBI और ED की जांच शुरू, रिया से पूछताछ जारी

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई और ED ने अपनी जांच आरम्भ कर दी है। दरअसल, बीते गुरुवार को इस मामले में सीबीआई ने FIR दायर कर ली है। इस FIR में रिया चक्रवर्ती के अलावा 6 लोगों को आरोपी पेश किया गया है। इसी के साथ जांच के लिए सीबीआई ने SIT का गठन कर लिया है। बताया जा रहा है इस टीम को गुजरात केडर के आईपीएस मनोज शशिधर हेड कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत केस में ईडी ने रिया चक्रवर्ती को 7 अगस्त यानी आज पूछताछ के लिए बुलाया जाने वाला है।
पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को किया क्वारंटीन
वहीं यह भी खबर है कि रिया से उनकी प्रॉपर्टी और सुशांत संग लेन-देन को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं। वहीं सुशांत सिंह मामले की जांच के लिए बिहार से मुंबई आए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वारनटीन से रिलीज किया जा चुका है। बता दें कि, बीएमसी के अधिकारियों ने उन्हें मुंबई आने पर जबरन क्वारनटीन कर दिया था। ऐसे में बीएमसी के इस कदम की काफी आलोचना हुई थी। दरअसल, उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी सुनवाई के दौरान कहा था कि 'इससे गलत संदेश गया है।
सुशांत की बिजनेस मैनेजर को ED ने भेजा समन
बिहार के डीजीपी ने भी इसपर नाराजगी जताई थी। वहीं बीते गुरुवार को मुंबई आई पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम बिहार वापस चली गई है। बात करें ED की तो ED ने सुशांत सिंह राजपूत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को समन भेजा है। दरअसल बताया जा रहा है उन्हें शुक्रवार को यानी आज ईडी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना होगा।