क्या निजी हाथों में जाएगा ISRO? इसरो चीफ के. सिवन ने दिया जवाब - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

क्या निजी हाथों में जाएगा ISRO? इसरो चीफ के. सिवन ने दिया जवाब

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी दुनिया की सबसे एडवांस स्पेस एजेंसियों में से एक है। भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार ने इस साल के शुरुआत स्पेस के क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलते हुए सुधारों की घोषणा की थी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के सिवन ने "अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के संभावितों को खोलना" विषय पर एक वेबिनार को संबोधित किया।
वेबिनार में के सिवन ने कहा कि इसरो के निजीकरण जैसी कई गलत धारणाएँ हैं। मैं यह बताना चाहता हूं कि इसरो का कोई निजीकरण नहीं है। वास्तव में, पूरा तंत्र निजी लोगों को अंतरिक्ष गतिविधियों को करने में सक्षम बनाता है, जो अन्यथा इसरो द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार किए हैं, वे भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक वास्तविक गेम-चेंजर बनने जा रहे हैं।