Jabalpur जिले में आज कोरोना के 126 नये मरीज मिले - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur जिले में आज कोरोना के 126 नये मरीज मिले

                                                     

कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर आज बुधवार को 110 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान 126 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । आज डिस्चार्ज हुये 110 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 2657 हो गई है । वहीं कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 126 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3582 पहुँच गई है । बीते चौबीस घण्टे में मिली एक व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 70 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब हो गये 855 हैं । आज बुधवार की शाम 6 बजे तक 1608 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वही 2091 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं । जबलपुर में अब तक कुल 60302 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं ।