Jabalpur Collecter मंगलवार 18 अगस्त की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर श्री भरत यादव जी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur Collecter मंगलवार 18 अगस्त की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर श्री भरत यादव जी

👇👇👇👇https://youtu.be/UiTASNWEh88                 कलेक्टर श्री भरत यादव ने मंगलवार 18 अगस्त की ब्रीफिंग में कोरोना सबंधी अपडेट देते हुये बरगी बांध के आज दोपहर खोले गये 13 गेट के मद्देनजर जिले के निचले इलाकों के रहवासियों से घाटों एवं डूब क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाये रखने का आग्रह किया है । श्री यादव ने  गणेश उत्सव एवं मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन, पुलिस, नगर निगम एवं अन्य सबंधित विभागों के अधिकारियों की आज आयोजित की गई सँयुक्त बैठक की जानकारी देते हुये नागरिकों से इन त्यौहारों के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल तथा केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा जारी गाईड लाइन का पालन करने का आग्रह किया है । उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण से आम लोगों के स्वास्थ की सुरक्षा को देखते हुये त्यौहारों को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किये गये हैं तथा प्रतिमाओं एवं ताजियों को सार्वजनिक स्थानों पर रखने पर रोक लगाई गई है । कलेक्टर ने कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर गणेश उत्सव एवं मोहर्रम के दौरान घरों में ही छोटी-छोटी प्रतिमा एवं छोटे ताजिया रखने का अनुरोध भी किया है ।