Jabalpur Collecter गुरूवार 20 अगस्त की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर श्री भरत यादव जी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur Collecter गुरूवार 20 अगस्त की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर श्री भरत यादव जी

पाँच नये कन्टेनमेन्ट जोन बने                     

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार के लिहाज से शहर में पाँच नये कन्टेनमेन्ट बनाये गये हैं । नये कन्टेनमेन्ट जोन में गोराबाजार में मद्रासी मन्दिर का प्रभावित क्षेत्र, सदर में गली नम्बर 21एवं 22 पासी मोहल्ला का प्रभावित क्षेत्र, महाराजपुर में मैत्री नगर का प्रभावित क्षेत्र, डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड उपरैनगंज में अनिल साहू के टाल के सामने का प्रभावित क्षेत्र तथा सिद्धबाबा वार्ड में सिंधी धर्मशाला के आसपास का प्रभावित क्षेत्र शामिल है । जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव द्वारा नये कन्टेनमेन्ट बनाने का आदेश आज जारी कर दिया गया है ।