देश में ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 33 लाख पार, करीब 73 हजार मौतें - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

देश में ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 33 लाख पार, करीब 73 हजार मौतें

भारत में कोरोना के मामलों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां रोज आ रहे नए मामलों ने दुनियाभर के देशों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में अब तक करीब 42.7 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 72.8 हजार लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना के मरीजों की ठीक होने की संख्या 33 लाख के पार जा चुकी है और करीब 9 लाख मरीजों का इलाज जारी है।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,077 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1।93 लाख के ऊपर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 32 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,599 पर पहुंच गई। 
राजधानी में पिछले चौबीस घंटे में 22,954 नमूनों की जांच की गई। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 1,114 हो गई है। वर्तमान में कोविड-19 के 20,543 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1,68,384 मरीज ठीक हो चुके हैं। इधर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। उन्होंने उनके सपंर्क में आए सभी लोगों को अपनी जांच कराने और पृथक-वास में रहने की सलाह दी है। 50 वर्षीय भाजपा नेता जून में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर चुने गए थे। 
बिजली ग्राहकों को बड़ी राहत
दिल्ली सरकार ने बिजली ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। डीईआरसी ने अप्रैल 2020 और मई 2020 में पूर्ण लॉकडाउन के दौरान बिजली के फिक्स्ड चार्ज 50 प्रतिशत तक घटा दिए हैं। इस अवधि के दौरान इन उपभोक्ताओं को 250 रुपए प्रति किलो वाट तिमाही की जगह 125 रुपए प्रति केवीए प्रति महीने के हिसाब से बिल देना होगा।

दर्शकों के लिए खुले फ्रेंच ओपन के गेट
फ्रांस में कोरोना वायरस के बढते मामलों के बावजूद इस महीने फ्रेंच ओपन में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। आयोजकों ने क्लेकोर्ट के इस एकमात्र ग्रैंडस्लैम के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल सोमवार को जारी किए। यह टूर्नामेंट मई में खेला जाता है लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित होने के बाद अब 27 सितंबर से खेला जाएगा। महासंघ स्टेडियम की क्षमता के 50 से 60 प्रतिशत यानी प्रतिदिन करीब 20000 प्रशंसकों की अगवानी करना चाहता है। रोलां गैरो को तीन जोन में बांटा जाएगा और दर्शक भी उस हिसाब से विभाजित रहेंगे। 
आयोजकों ने कहा कि सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच कराई जाएगी और नेगेटिव पाए जाने पर ही वे खेल सकेंगे। उनकी 72 घंटे के भीतर दोबारा जांच होगी और हर पांच दिन में जांच होगी। फ्रांस में कोरोना वायरस से 30000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।