सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या हैं आज के दाम - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या हैं आज के दाम

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर डॉलर में रही तेजी और घरेलू शेयर बाजार में रही तेजी के दबाव में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के भाव कमजोर पड़ गये।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 2.50 प्रतिशत की गिरावट 1,968.65 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 3.5 प्रतिश की गिरावट के साथ 1,975.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस बीच चांदी हाजिर 0.24 प्रतिशत लुढ़ककर 27.96 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना 0.23 प्रतिशत यानी 119 रुपए फिसलकर 51,383 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना मिनी 0.28 प्रतिशत यानी 147 रुपए टूटकर 51,433 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चांदी 1.53 प्रतिशत यानी 1,072 रुपए फिसलकर 69,818 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई और चांदी मिनी 1.48 प्रतिशत यानी 1,049 रुपए की गिरावट में 69,817 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।