हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौत - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौत

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

घटना हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला इलाके में हुई। शुक्रवार देर रात खरोगला में एक बोलेरो कार  बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनका पहले सांगला सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ, फिर एमजीएमसी रामपुर खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों में अंशुमन पुत्र नंद किशोर (20), ओमकृष्ण पुत्र इंद्र दिवन (19), सिकंदर पुत्र बलराज सिंह (20), निवासी सांगला गांव, आदेश पुत्र देव चंद्र (20) गांव बोनिग्सरिंग शामिल हैं। वहीं, पारस पुत्र ओंकार सिंह (20), अंकित पुत्र सुरेंदर चौहान (19), निकेश पुत्र संजय उम्र (19) घायल हैं। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने हादसे की पुष्टि की है।