कांग्रेस के महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक सोमवार को, संगठन से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कांग्रेस के महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक सोमवार को, संगठन से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

 


नई दिल्ली । कांग्रेस ने संसद के चल रहे मानसून सत्र के बीच संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए सोमवार को महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गैरमौजूदगी में होगी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सभी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों को पत्र भेजकर इस बैठक में शामिल होने और संगठन से जुड़े मसलों पर कांग्रेस अध्यक्ष को सहयोग देने का अनुरोध किया है।

बैठक यहां पार्टी मुख्यालय में सोमवार को शाम 4 बजे से होगी।