केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने दिवंगत मां की आंखें एम्स में कीं दान - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने दिवंगत मां की आंखें एम्स में कीं दान

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को अपनी मां के निधन के बाद उनकी आंखें एम्स में दान कर दीं। हर्षवर्धन ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘पूजनीया माता जी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान एम्स, दिल्ली में संपन्न हुआ।’’उन्होंने कहा, ‘‘आज दोपहर 3 बजे, मैं उनके पार्थिव देह को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपूंगा। उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा।’’मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी 89 वर्षीय मां का निधन रविवार को कार्डिक अरेस्ट से हो गया।