दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए चलाया महा अभियान - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए चलाया महा अभियान

नयी दिल्ली| वर्षा के बाद मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम और राजधानी में डेंगू पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट महाअभियान की शुरुआत की।
पिछले साल की भांति श्री केजरीवाल ने आज सुबह 10 बजे अपने सरकारी आवास पर साफ-सफाई करके इस अभियान का श्रीगणेश किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से दिल्ली सरकार का प्रयास राजधानी को डेंगू और चिकनगुनिया से हमेशा के लिए मुक्त कराना है।
उन्होंने राजधानीवासियों से अपील की कि वह खुद तो इस अभियान से जुड़े ही अपितु अपने दस और मित्रों और जानकारों को भी जोड़े। उन्होंने कहा कि वर्षा के बाद वर्तमान समय में डेंगू मच्छरों के प्रजनन की संभावना अधिक रहती है। मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करने लिए घरों में पानी जमा करके नहीं रखें और आसपास भी ऐसा नहीं होने दें।
इस अभियान को केजरीवाल मंत्रिमंडल के मंत्री, सभी विधायक और अधिकारी प्रत्येक रविवार को अपने घर में चलाएंगे।