Coronavirus: कोरोना रिकवरी के आंकड़ों में भारत दुनिया में सबसे अव्वल, अमेरिका को छोड़ा पीछे - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Coronavirus: कोरोना रिकवरी के आंकड़ों में भारत दुनिया में सबसे अव्वल, अमेरिका को छोड़ा पीछे

 


भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा हो गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 42 लाख से अधिक हो गई है और ये अमेरिका से भी ज्यादा है। कोरोना वायरस वर्ल्ड मीटर के अनुसार अमेरिका में अभी तक 4,191,894 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह ट्वीट किया गया, 'भारत कोरोना से ठीक होने वाले संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ चुका है और दुनिया में नंबर एक बन गया है। अब तक कुल 42 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।'

मंत्रालय की ओर से साथ ही कहा गया कि सरकार की ओर से कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए जो कदम उठाए गए हैं, इससे ये उपलब्धि हासिल करने में कामयाबी मिली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आए एक और ट्वीट में कहा गया, 'अधिक परीक्षण, शीघ्र निगरानी और उच्च गुणवत्ता वाले ​​देखभाल के साथ ट्रैकिंग के माध्यम से केंद्र की अगुवाई में उत्तरदायी और प्रभावी उपायों ने एक साथ मिलकर इस वैश्विक उपलब्धि को हासिल करने में मदद की है।'

बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब 53 लाख के पार हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 93,337 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1,247 लोगों की मौत हुई है। देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 53,08,015 हो गई है।

इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 10,13,964 है। वहीं, अब तक 42,08,432 लोग ठीक भी हुए हैं। अब तक कोरोना से देश में कुल 85,619 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार 18 सितंबर तक देश में 6,24, 54, 254 टेस्ट हुए हैं। इसमें कल यानी शुक्रवार को ही 8,81,911 सैंपल की जांच हुई।

मंत्रालय के अनुसार फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां 30,1273 एक्टिव मामले हैं। कर्नाटक में एक्टिव मामले 10,1148 हैं। जबकि आंध्र प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 84423 है। यूपी में एक्टिव केस 67825 और तमिलनाडु में 46506 हैं।