Covid 19 Update: कोरोना ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 97 हजार से अधिक लोग संक्रमित - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Covid 19 Update: कोरोना ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 97 हजार से अधिक लोग संक्रमित


नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के ताजा आंकड़े आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 1,132 लोगों की मौत दर्ज की गई है. वहीं 97,894 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. देश में 10,09,976 कोरोना वायरस के एक्टिव मामले हैं. देश में अबतक कुल 83,198 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है. बता दें कि देश में अबतक कुल 51,18,254 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. बता दें कि 24 घंटे में सामने आई संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है.
अगर राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 2,97,506 पहुंच चुकी है. वहीं अबतक इससे 30,883 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. वहीं दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 30,914 हैं. साथ ही मरने वालों की संख्या 4,839 लोगों की मौत हो चुकी है. तमिलनाडु में एक्टिव मामलों की संख्या 46,633 है. वहीं मरने वालों की संख्या 8,559 है.
असम में संक्रमितों की संख्या 29,091 है. यहां अबतक 511 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है. उत्तर प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 67,002 पहुंच चुकी है. यहां मरने वालों की संख्या 4690 पहुंच चुकी है. वहीं पश्चिम बंगाल में 24,147 संक्रमितों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है वहीं मरने वालों की संख्या 4,123 पहुंच चुकी है.