Covid 19 Update: कोरोना के डरावने आंकड़े फिर आए सामने, 89 हजार से अधिक संक्रमित, हजारों की मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Covid 19 Update: कोरोना के डरावने आंकड़े फिर आए सामने, 89 हजार से अधिक संक्रमित, हजारों की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के ताजा आंकड़े आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 1115 लोगों की मौत दर्ज की गई है. वहीं 89,706 लोग संक्रमित पाए गए हैं. देश में 8,97,394 कोरोना वायरस के एक्टिव मामले हैं. देश में अबतक कुल 73,890 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है. बता दें कि देश में अबतक कुल 43,70,129 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं.
अगर राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 2,43,809 पहुंच चुकी है. वहीं अबतक इससे 27,407 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. वहीं दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 22,377 हैं. साथ ही मरने वालों की संख्या 4,618 लोगों की मौत हो चुकी है. तमिलनाडु में एक्टिव मामलों की संख्या 50,213 है. वहीं मरने वालों की संख्या 8,012 है.
असम में संक्रमितों की संख्या 29,206 है. यहां अबतक 378 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है. उत्तर प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 63,256 पहुंच चुकी है. यहां मरने वालों की संख्या 4047 पहुंच चुकी है. वहीं पश्चिम बंगाल में 23,254 संक्रमितों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है वहीं मरने वालों की संख्या 3,677 पहुंच चुकी है.