Jabalpur पुलिस प्रशासन नगर निगम ने 03 करोड़ की लागत से अवैध दरबार वेज रेस्टोरेंट पर चलाया बुल्डोजर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur पुलिस प्रशासन नगर निगम ने 03 करोड़ की लागत से अवैध दरबार वेज रेस्टोरेंट पर चलाया बुल्डोजर


 

 

              मध्यप्रदेश  शासन द्वारा मध्य प्रदेश में भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं इसी के तहत जबलपुर संभाग के कमिश्नर श्री महेश चंद्र चौधरी एवं पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन श्री भगवत सिंह चौहान के मार्गदर्शन पर जबलपुर जिले में भी जिला कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री सिद्वार्थ बहुगुणा  (भा.पु.से.), द्वारा भू-माफियाओं के विरूद्व कार्यवाही हेतु जिले में टीम का गठन किया गया है।

                     टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

                इसी क्रम में आज दिनांक 11.09.2020 को कलेक्टर जबलपुर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में नौदरा ब्रिज एवं करमचंद चौक के बीच श्री गोविंद सिंह कन्या महाविद्यालय के सामने यश जैन एवं हर्ष जैन के द्वारा अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित किये जा रहे दरबार वेज रेस्टोरेंट को तोड़ा गया है। एैसा अनुमान है कि अवैध रूप से निर्मित दरबार वेज रेस्टोरेंट को लगभग 03 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था एवं उक्त अवैध निर्माण में नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक का पैसा लगा है। ज्ञात हो कि अब्दुल रज्जाक पुराना अपराधी है, जिसके विरूद्ध  पूर्व में एन.एस.ए. की कार्यवाही की जा चुकी है।

                     विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये  कार्यवाही के दौरान ए.डी.एम. श्री संदीप जी.आर (भा.प्र.से.) अति0 पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, नगर निगम अपर आयुक्त श्री रोहित कौशल, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा रोहित काशवानी (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेष गौर, नगर पुलिस अधीक्षक राॅझी श्री कौशल सिंह, एस.डी.एम. श्री आशीष पाण्डे, श्री नमः शिवाय अरजरिया सहित थाना प्रभारी कोतवाली , ओमती, राॅझी, गोरखपुर, बेलबाग, सिविल लाइन, मदन महल, खमरिया, आधारताल, चरगवाॅ, पाटन, थाने के बल के साथ एवं रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी अतिरिक्त बल के साथ तथा नगर निगम के संभागीय अधिकारी श्री राकेश तिवारी, अतिक्रमण दस्ता प्रभारी श्री सागर बोरकर, मौजूद थे।