KTF के दो आतंकियों की संपत्तियां होंगी कुर्क - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

KTF के दो आतंकियों की संपत्तियां होंगी कुर्क

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) घोषित आतंकियों गुरपतवंत सिंह पन्नुन और हरदीप सिंह निज्जर की पंजाब में स्थित अचल सम्पत्तियां कुर्क करेगी।
अमेरिका में रहने वाला गुरपतवंत सिंह पन्नुन प्रतिबंधित ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) का सदस्य है जबकि कनाडा में रह रहा हरदीप सिंह निज्जर ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ का प्रमुख है। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।
एनआईए के एक अधिकारी के अनुसार, भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) (यूएपीए) कानून की धारा 51ए के तहत प्रदत अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए पन्नुन की अमृतसर और निज्जर की जालंधर में स्थित अचल सम्पत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है। इस वर्ष जुलाई में पन्नुन और निज्जर को सात अन्य व्यक्तियों के साथ यूएपीए कानून के प्रावधानों के तहत आतंकी घोषित किया गया था। एसएफजे और खालिस्तान टाइगर फोर्स, दोनों ही अलगाववादी खालिस्तानी संगठन हैं।
अधिकारी ने बताया, एनआईए, तथाकथित ‘खालिस्तान‘ के लिए अलगाववादी संगठन एसएफजे द्वारा ‘सिख रेफरेंडम 2020’ के बैनर तले शुरू किए गए एक अभियान से संबंधित एक मामले की जांच कर रही है। एनआईए ने जांच के दौरान पन्नुन की अमृतसर में और निज्जर की जालंधर में स्थित अचल सम्पत्तियों की पहचान की है और सरकार से उनकी कुर्की के लिए अनुरोध किया।