MP उपचुनाव: कमलनाथ ने बगलामुखी देवी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रचार अभियान की शुरुआत की - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

MP उपचुनाव: कमलनाथ ने बगलामुखी देवी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रचार अभियान की शुरुआत की

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा चुनाव प्रचार अभियान और उम्मीदवारों की घोषणा औपचारिक तौर पर जल्द ही कर देगी।’’ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा, ‘‘समृद्ध मध्य प्रदेश के लिए बगलामुखी देवी माता मंदिर में प्रार्थना के साथ हमने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।’’ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कमलनाथ ने आगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विपिन वानखेड़े के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। 


भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन से यहां उपचुनाव कराना पड़ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर विपिन इसी सीट से भाजपा उम्मीदवार ऊंटवाल से विधानसभा के आम चुनाव में 27 हजार मतों से पराजित हुए थे। मार्च माह में कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। त्यागपत्र देने वाले कांग्रेस के अधिकतर विधायक मार्च में भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। त्यागपत्र देने के बाद ये सभी विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी।