मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी 10 हजार मिलेंगे एडवांस DA का 25% अलग - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी 10 हजार मिलेंगे एडवांस DA का 25% अलग


भोपाल : मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उप चुनाव से पहले एक और बड़ा सियासी दांव चला है। सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया की सातवें वेतनमान की तीसरी किस्त का भुगतान अर्थव्यवस्था के बिगड़ने के कारण कर्मचारियों को नहीं किया गया था। लेकिन अब राज्य सरकार दीवाली से पहले तीसरी किस्त का 25 % भुगतान कर्मचारियों को करेगी  इसके साथ-साथ बचा हुआ 75 फीसद भुगतान भी इसी वित्तीय वर्ष में कर दिया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने एक और बड़ा ऐलान किया कि जिन कर्मचारियों का वेतन 40 हजार से कम है उन्हें 10 हजार का अग्रिम भी दिया जाएगा। यह अग्रिम मार्च 2021 तक कर्मचारी ले सकते हैं।