जबलपुर जिले में आज कोरोना के 72 नये मरीज मिले - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर जिले में आज कोरोना के 72 नये मरीज मिले

                                                                           

जबलपुर जिले में आज कोरोना के 72 नये मरीज मिले                                                                                     

वहीं कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 78 व्यक्ति  डिस्चार्ज हुए 

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार 20 अक्टूबर को 78 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 540 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 72 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 78 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 294 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 91.59 प्रतिशत हो गया है । अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 91.59 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 72 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 331 हो गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अब तक 195 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 842 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 680 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।