पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के लिए मांगे सुझाव, 25 अक्टूबर को होगा प्रसारित - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के लिए मांगे सुझाव, 25 अक्टूबर को होगा प्रसारित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से संवाद के अपने लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’के अक्टूबर प्रसारण के लिए शनिवार को लोगों से सुझाव देने का आग्रह किया ।

मोदी का यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी से सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाता है। इस माह यह 25 अक्टूबर को प्रसारित किया जायेगा।

पिछले साल 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह 17वां कार्यक्रम होगा। मोदी के ट्विटर हैंडल से इस माह प्रस्तुत किये जाने वाली ‘मन की बात’ के लिए सुझाव आमंत्रित किये गए हैं। सुझाव 'माई एप, माईगव पर साझा अथवा संदेश रिकॉर्ड कराप्रधानमंत्री ने लिखा," 'मन की बात' नागरिकों की प्रेरक यात्राओं को साझा करने और उन विषयों पर चर्चा करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करती है, कार्यक्रम में उन विषयों पर चर्चा होती है जो सामाजिक परिवर्तन की शक्ति देते हैं।"ये जा सकते हैं।

पिछले माह 27 सितंबर को “मन की बात” संबोधन में मोदी ने कहा कि कोरोना चुनौती के समय में ‘अन्नदाताओं’ ने शानदार सहनशीलता का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि यदि कृषि क्षेत्र मजबूत रहेगा, तो आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत रहेगी । उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में, यह क्षेत्र कई प्रतिबंधों से मुक्त हुआ है और इसने कई मिथकों से भी मुक्त होने की कोशिश की है।