राहुल और प्रियंका गांधी समेत 5 को हाथरस जाने की मिली इजाजत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

राहुल और प्रियंका गांधी समेत 5 को हाथरस जाने की मिली इजाजत

 


दिल्ली से हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी पूरे लाव-लश्कर के साथ निकले। डीएनडी पहुंचे राहुल की कार खुद बहन प्रियंका गांधी चला रही थीं। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ ही कुल 5 लोगों को प्रशासन ने हाथरस जाने की अनुमति दे दी है।


प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को इस शर्त पर हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति कुछ शर्तों पर दी हैं, जिनमें मास्क लगाना और कोरोना से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना शामिल है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद राहुल गांधी की गाड़ी आगे बढ़ेगी।

बता दे, दिल्ली से हाथरस जाने के लिए राहुल गांधी पूरे लाव-लश्कर के साथ निकले। राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसदों का डेलीगेशन जा रहा है। अपने नेता को देख उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। डीएनडी पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। Dnd पर भीषण जाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने टोल फ्री सर्विस लेन को फिलहाल खोल दिया है, जिससे 1 लेन में गाड़ियां दिल्ली से नोएडा की तरफ जाने लगी है।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, अगर एक गरीब के आंसू पोंछना और दुख-दर्द बांटना राजनीतिक पर्यटन है तो मैं तो चाहूंगा कि वो पर्यटन आप भी करें। राजस्थान में क्या कार्रवाई हुई है, आप खुद जाकर देख लें।