सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा


 नई दिल्ली  : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी  है। वित्त मंत्री ने कहा है  कि एलटीसी  वाउचर स्कीम में सरकारी कर्मचारी छुट्टियों के बदले वाउचर ले सकते हैं, इन वाउचर का इस्तेमाल सिर्फ ऐसे गैर-खाद्य सामान खरीदने के लिए किया जा सकता है जिनपर  जीएसटी  लगता है।

एलटीसी कैश वाउचर स्कीम के तहत, सरकारी कर्मचारी छुट्टियों के लिए नकद राशि का विकल्प चुन सकते हैं ,मांग को प्रोत्साहन के लिए खर्च के लिए अग्रिम में राशि दी जाएगी और विशेष त्योहार अग्रिम योजना शुरू की जाएगी। प्रत्येक 04 साल में सरकार अपने कर्मचारियों को उनकी पसंद के किसी गंतव्य की यात्रा के लिए एलटीसी देती है। इसके अलावा एक एलटीसी उन्हें उनके गृह राज्य की यात्रा के लिए दिया जाता है।

माना जा रहा है कि सरकार की कर्मचारियों के लिए इस स्कीम का फायदा बाजार को मिलेगा। इससे 31 मार्च 2021 तक 36,000 करोड़ रुपये तक के कंज्यूमर डिमांड आ सकती है। इस स्कीम का फायदा केंद्र के कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य सरकारों और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के कर्मचारियों को भी दिया जायेगा।

छुट्टियों के लिए पूरा भुगतान नकद में किया जाएगा।

इसके अलावा यात्रा किराया के लिए 03 स्लैब होंगे जो कर्मचारियों के ग्रेड पर निर्भर होगा।

यात्रा किराया टैक्स फ्री होगा ,यात्रा किराए से मिले पैसे कर्मचारियों को 03 सामान खरीदना ही होगा। इसके अलावा 01 बार छुट्टियों के बदले नकद मिले पैसौ से भी सामान लेना होगा। 31 मार्च 2021 के पहले ऐसा करना होगा।

जिन सामानों पर 12% या उससे ज्यादा  जीएसटी  है उसे कर्मचारियों को रजिस्टर्ड वेंडर से लेना होगा और इसके लिए डिजिटल मोड से पेमेंट करना होगा। बिल को भी कर्मचारियों को पेश करना होगा, वित्त मंत्री ने कहा कि इस तरह के संकेत हैं कि सरकारी और संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों ने सेविंग्स बढ़ाई है। लेकिन हम ऐसे लोगों से मांग में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं ताकि नुकसान वाले क्षेत्र को भी लाभ मिले।वित्त मंत्री ने साथ ही कहा कि सरकार कर्मचारियों को एलटीसी में टिकट किराये का भुगतान में नकद करेगी। निर्मला ने कहा कि एलटीसी के लिए नकद पर सरकार का खर्च 5,675 करोड़ रुपये होगा। इसके अलावा सार्वजनिक उपक्रमों और बैंकों को 1,900 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम की घोषणा की है। इसके तहत सभी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसे 31 मार्च 2021 तक खर्च करना होगा। यह इंट्रेस्ट फ्री एडवांस है। इसे 10 किस्तों में वापस किया जा सकता है। सरकारी कर्मचारियों को प्रीपेड रुपे कार्ड के रूप में