इमरती देवी ने कमल नाथ को लेकर दिया शर्मनाक बयान देखें वीडियो - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

इमरती देवी ने कमल नाथ को लेकर दिया शर्मनाक बयान देखें वीडियो

 इमरती देवी बोलीं जैसे शराबी के सामने से कोई महिला निकलती है तो शराबी कबाड़ी महिला पर अभद्र टिप्पणी करता है। ऐसे ही लुच्चे, लफंगे अब कमलनाथ भी बन गए हैं।

डबरा :  मध्य प्रदेश में जारी उपचुनाव की जंग को लेकर  बयानों की मर्यादायें लगातार टूट रही है जैसे - जैसे विधानसभा उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे मध्य प्रदेश की राजनीति में अभद्र भाषाओं का बयान निरंतर जारी है  कमल नाथ के बयान को आपत्तिजनक बताने वाली इमरती देवी ने फिर से विवादित बयान दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो कमल नाथ को लुच्चा, लफंगा और शराबी कह रही हैं।


 डबरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी ने एक सभा को संबोधित करते हुए राजनीतिक मर्यादा की हदें पार कर दी और कहा कि कमल नाथ शराबी कबाड़ी की तरह बन गए हैं। जैसे शराबी के सामने से कोई महिला निकलती है तो शराबी कबाड़ी महिला पर अभद्र टिप्पणी करता है। ऐसे ही लुच्चे, लफंगे अब कमलनाथ भी बन गए हैं।


इमरती देवी डबरा में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में जनता को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम कमल नाथ के बयान को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि- 'मेरे ससुर के सामने, सास ननंद, देवरानी जेठानी, बेटों के सामने कमल नाथ ने ऐसी भाषा बोली है, मैं आपके परिवार की महिला हूं और अगर 3 तारीख को आपने मेरी लाज नहीं रखी तो आप जानो और आपका काम जाने। मंत्री इमरती देवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।