मिस्र में अनमोल खजाने के मिलने की उम्मीद जगी - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

मिस्र में अनमोल खजाने के मिलने की उम्मीद जगी

 


काहिरा । मिस्र के चर्चित गिजा शहर में पुरातत्वविदों को स्फिन्क्स के नीचे कई सुरंगों का जाल मिला है जिससे इसके नीचे अनमोल खजाने के मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के पूर्व मंत्री और मिस्र के इतिहास के जानकार डॉक्टर जाही हवास ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि स्फिन्क्स के नीचे तीन सुरंगें मिली हैं।

पिछले साल डॉक्टर हवास ने खुदाई करवाई थी जिससे इन सुरंगों के अंदर घुसने के रास्ते का पता चला था और ये सुरंगे कई विशाल और प्राकृतिक गुफाओं से जुड़ी हुई हैं जो पिरामिड के ठीक नीचे हैं। इतिहासकार बेथनी हूघेस ने खुलासा किया है कि पुरातत्वविद स्फिन्क्स के नीचे लगातार खुदाई कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है कि उन्हें ऐसे कई साक्ष्य मिल रहे हैं जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि पिरामिड के नीचे कई चेंबर और सुरंगें हैं। उन्होंने कहा कि स्फिन्क्स की पूछ के नीचे एक गहरा छेद है जो माना जाता है कि एक विशाल चेंबर से जुड़ा हुआ है। बेथनी ने कहा कि वहां पर एक और छोटा चेंबर भी है। बेथनी ने कहा कि हमें इसका आइडिया नहीं है कि इन चेंबर का क्या काम है लेकिन यह एक रहस्य है और शोधकर्ता इसे सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। और कई लोगों को आशा है कि स्फिन्क्स के नीचे मौजूद सुरंगें हमें एक नए खजाने की ओर ले जा सकती हैं जिसका पता अब तक नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि स्फिन्क्स मिस्र के प्राचीन सीक्रेट की रक्षा करता है।
हालांकि डॉक्टर हवास का कहना है कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं है कि यहां से कुछ मूल्यवान चीज मिलेगी। बता दें ‎कि का ग्रेट स्फिन्क्स अपने अंदर कई राज दफन किए हुए है। इन गूढ़ रहस्यों से अब धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है। स्फिन्क्स एक कल्पित जन्तु है जिसका शरीर शेर के जैसा और मुंह स्त्री के जैसा होता है। माना जाता है कि यह स्फिन्क्स मिस्र के पिरामिडों की सुरक्षा करता है।