भाजपा ने मध्यप्रदेश में 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भाजपा ने मध्यप्रदेश में 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की

 


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 28 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 25 उन नेताओं के नाम शामिल हैं जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार रात को उम्मीदवारों की सूची जारी की है।


इस सूची के मुताबिक, जौरा से सूबेदार सिंह राजौधा, सुमावली से एंदल सिंह कंसाना, मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना, दिमनी से गिर्राज दंडोतिया, अंबाह से कमलेश जाटव, मेहगांव से ओपीएस भदौरिया, गोहद से रणवीर सिंह जाटव, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल, डबरा से इमरती देवी, भांडेर से रक्षा संतराम सरोनिया, करैरा से जसवंत जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह पोहरी से सुरेश धाकड़, बमौरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, अशोकनगर से जजपाल सिंह जज्जी, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, मलेहरा से प्रद्युम्न सिंह लोधी, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, सांची से प्रभु राम चौधरी, ब्यावरा से नारायण सिंह पवार, आगर से मनोज ऊंटवाल, हाटपिपल्या से मनोज चौधरी, मांधाता से नारायण पटेल, नेपानगर से सुमित्रा देवी कास्डेकर, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांवेर से तुलसीराम सिलावट और सुवासरा से हरदीप सिंह डंग को उम्मीदवार बनाया गया है।