कांग्रेस पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंचे 106 करोड़ रुपए का हुआ खुलासा नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

कांग्रेस पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंचे 106 करोड़ रुपए का हुआ खुलासा नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना


भोपाल :  ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस मुख्यालय में 106 करोड़ रुपए की संपत्ति  लेन देन की खबर सामने निकल कर आ रही है।


इस खबर के सामने आते ही कांग्रेस  में हड़कंप मच गया है। वहीं रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है  कि वर्ष 2016 से 2019 के बीच में यह पैसे कांग्रेस मुख्यालय भेजे गए हैं। जिसके बाद अब आयकर विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। वहीं इस खुलासे के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी सहित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  पर निशाना साधा और कहा है कि आखिर कमलनाथ का सच सामने आ ही गया।

 टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक उसके पास आयकर विभाग की 408 पन्ने का स्रोत मौजूद है। जिससे पता चला है कि 2016 से 2019 के बीच में नई दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में करीबन 106 करोड रूपए की बेहिसाब नगदी के लेनदेन किए गए हैं। पैसे बारी-बारी से कई किश्तों में पार्टी मुख्यालय पहुंचे है।

 न्यूज़ चैनल ने यह भी दावा किया है कि 408 पन्ने के स्रोत में 13 फरवरी 2019 से 04 अक्टूबर के बीच 74 करोड़ 62 हजार रूपए की राशि की लेनदेन पार्टी मुख्यालय में की गई है। वही इससे पहले भी  अगस्त 2016 से सितंबर 2016 के बीच पार्टी मुख्यालय में 26 करोड़ 50 लाख रुपए पार्टी मुख्यालय पहुंचाए गए थे।

 लेनदेन में एक बड़ा खुलासा और हुआ है। 27 फरवरी 2019 को 5.50 करोड़ रूपए, 28 फरवरी 2019 को 3.50 करोड़ रूपए पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। वही 24 अप्रैल 2019 को 05 करोड़ 45 लाख रुपए की एक और किस्त अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय भेजे गए थे। वहीं कई बड़ी रकम आम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे।

 न्यूज चैनल के इस खुलासे के बाद इस मामले में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ के राज में मध्य प्रदेश से कांग्रेस मुख्यालय 106 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। वहीं नरोत्तम मिश्रा  कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि कमलनाथ का सच आखिर सामने आ ही गया  मुख्यमंत्री के रूप में वे जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए हमेशा प्रदेश में पैसे की कमी का रोना क्यों रोते रहते थे। वहीं गाँधी परिवार पर पलट वार करते हुये  नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब पता चला कि अपनी कुर्सी पक्की करने के लिए आपने प्रदेश की जनता के हक का पैसा गांधी परिवार की मंडली पर जमकर न्योछावर किया है।